फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bimanu leader and police constable on bike invoices

बाइक के चालान पर भाजयुमो नेता व पुलिस में तनातनी

Wed, 03 May 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला, औरैया
अमर उजाला, औरैया Updated Wed, 03 May 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
Bimanu leader and police constable on bike invoices
एसएसआई अखिलेश मिश्रा से आक्रोश व्यक्त करते भाजयुमो नेता। - फोटो : amar ujala
सदर कोतवाली क्षेत्र में सुभाष चौराहे पर मंगलवार को वाहन चेकिंग के दौरान बाइक के चालान करने को  लेकर पुलिस व भाजयुमो कार्यकर्ताओं के बीच तनातनी हो गई। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष ने इंस्पेक्टर पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। उन्होंने एसपी से शिकायत करते हुए इंस्पेक्टर को निलंबित किए जाने की मांग की है।  मंगलवार को सुभाष चौराहे पर ब्रह्मनगर चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार यादव वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच एक बाइक के चालान को लेकर वाहन स्वामी व एसआई में मुहांचाही हो गई।
विज्ञापन


युवक ने भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष विशाल शुक्ला को इसकी जानकारी  दी। भाजयुमो जिला  उपाध्यक्ष व पूर्व ब्लाक प्रमुख राजकुमार दुबे ने मामले की जानकारी कोतवाल संजय मिश्रा को फोन पर दी। इस मामले में विशाल शुक्ला ने बताया कि इंस्पेक्टर को जानकारी देने पर उन्होेंने अभद्र शब्दों का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्यशैली अभी भी पुराने ढर्रे पर चल रही है। ऐसा न हो कि वह उन्हें ही किसी झूठे मामले में फंसा दे।
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर सुभाष चौक पर भारी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस संबंध में विशाल शुक्ला ने  एसपी रामकिशोर से इंस्पेक्टर की शिकायत करते हुए निलंबित करने की मांग की है। वहीं पूर्व ब्लाक प्रमुख  और भाजपा नेता राजकुमार दुबे ने कहा कि पुलिस जातिगत आधार पर काम करना छोड़ दे। वहीं मामला बढ़ते देख एसएसआई अखिलेश मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर भाजयुमो कार्यकर्ताओं को समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed