{"_id":"578682634f1c1b506213d985","slug":"attempted-murder-charge-on-brother-in-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेठ पर लगाया हत्या के प्रयास का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेठ पर लगाया हत्या के प्रयास का आरोप
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Wed, 13 Jul 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयाना थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने जेठ पर जलाकर हत्या करने के प्रयास का आरोप लगा कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र दिया। लेकिन कोतवाली पुलिस ने उसे सदर क्षेत्र का मामला बताकर रिपोर्ट दर्ज करने से इंकार कर दिया।
बुधवार को नीमा यादव पत्नी ब्रजेश कुमार निवासी महमूदपुर थाना अयाना अपने भाई व मां के साथ तहरीर लेकर सदर कोतवाली पहुंची। उसने तहरीर में बताया कि उसका पति टीवी बीमारी से ग्रसित है। घर में उसके अलावा जेठ गब्बर सिंह पुत्र लाल सिंह, लाल सिंह तथा जेठानी कल्लन देवी रहते हैं। गत 12 जुलाई की रात नौ बजे उसके जेठ गब्बर सिंह ने बेवजह गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर गब्बर सिंह ने पहले उसे लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया।
इसके बाद में मिट्टी का तेल डालकर जलाने का प्रयास किया। शोरगुल सुनकर मोहल्ले के लोग जमा हो गए। लोगों ने उसे बचाया। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस से घटना की रिपोर्ट दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई। लेकिन कोतवाली पुलिस ने घायल महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज न करके उसे कोतवाली क्षेत्र के बाहर का मामला बताकर टरका दिया।
विज्ञापन
मामला संज्ञान में नहीं है। वैसे तो कोई भी कहीं पर भी अपनी प्राथमिकी दर्ज करा सकता है। अगर संबंधित कोतवाली या थाना क्षेत्र का मामला नहीं होता है तो उस मामले को संबंधित क्षेत्र के थाने को हस्तांतरित कर दिया जाता है। महिला का मामला दर्ज नहीं किया गया है तो इसकी जांच कराई जाएगी।
सुभाष अत्री, सीओ सिटी