फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Atsu was buzzing throughout the day, police sirens

अटसू में दिनभर गूंजता रहा पुलिस का सायरन

Sun, 06 Nov 2016 12:15 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Sun, 06 Nov 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Atsu was buzzing throughout the day, police sirens
इस तरह से प्रमुख जगहों पर तैनात रही पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बवाल के बाद अटसू में शनिवार को तनाव की स्थिति रही। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात रही। पुलिस का सायरन पूरे दिन गूंजता रहा। पुलिस की सख्ती के आगे लोग घरों से बाहर नहीं निकल सके। रातभर पुलिस ने दबिश देकर दो लोगों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन


गुरुवार को 40 रुपये के लिए झगड़े के बाद शुक्रवार को अटसू में पथराव, फ ायरिंग से माहौल तनावपूर्ण हो गया था। पथराव में प्रधानाचार्य सहित चार लोग घायल हो गये थे। बवाल के बाद कस्बे में भारी पुलिस फोर्स व पीएसी बल तैनात हो गया था। कोतवाली पुलिस ने पांच नामजदों सहित 100-150 अज्ञात लोगों के खिलाफ  मामला दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। शुक्रवार रात पुलिस ने चावरपुर और आसपास के गांवों में दबिश देकर दो और लोगों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


शनिवार को कुछ दुकानदारों ने दुकानें खोली तो कुछ लोग नारेबाजी करते हुए दुकानों को बंद कराने का प्रयास करने लगे। इसके बाद सभी दुकाने बंद हो गई। अजीतमल कोतवाल संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि अटसू में स्थिति सामान्य है। किसी भी तरह से कोई अनहोनी नही होनी दी जाएगी। पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे दिन भी नही खुले स्कूल
शुक्रवार को अटसू में बबाल के बाद सभी स्कूल बंद हो गए थे। शनिवार को दूसरे दिन भी स्कूल नही खुले। न ही कोई अभिभावक अपने बच्चे को लेकर स्कूल पहुंचा। अटसू प्राथमिक विद्यालय और जूनियर हाईस्कूल खुला भी तो प्राथमिक में पांच और ज़ूनियर में सात बच्चे आए।


छह लोगों को भेजा जेल
अजीतमल पुलिस ने बबाल करने के आरोप में सत्येंद्र राजपूत, दीपू राजपूत, सूरज राजपूत, मंजुल राजपूत, अनूप राजपूत, प्रभात राजपूत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि अज्ञात लोगों की पहचान कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed