फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Accused of robbery arrested while attending

डकैती का हिस्सा लेने आए आरोपी को दबोचा

Fri, 13 May 2016 12:00 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Fri, 13 May 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Accused of robbery arrested while attending
पकड़े गए आरोपी के साथ पुलिस टीम - फोटो : amar ujala beuro
बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव साहूपुर में पड़ी डकैती के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी डकैती में चोरी किए गए माल में अपना हिस्सा लेने आया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से जेवरात समेत तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि दो अन्य आरोपियाें की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन


कैंप कार्यालय में एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि 15 अप्रैल को बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव साहूपुर में हरियाणा के गैंग ने अशोक कुमार गुप्ता के घर में डकैती को अंजाम दिया था। घटना के एक सप्ताह बाद पुलिस ने केयर टेकर धनीराम और अमर सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। एसपी ने बताया कि बचे आरोपियाें की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली प्रभारी बिधूना विक्रमाजीत सिंह और स्वाट टीम प्रभारी अखिलेश मिश्रा को लगाया था।
विज्ञापन


बुधवार रात मुख्य आरोपी सुरेंद्र बहेलिया पुत्र कमल सिंह निवासी बालूदा सोहना थाना सोहना जनपद गुड़गांव हरियाणा डकैती में अपना हिस्सा लेने आया था। मुखबिर की सूचना पर एसएचओ विक्रमाजीत सिंह व स्वाट टीम प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने सुरेंद्र बहेलिया को साहूपुर गांव जाने वाली मार्ग पर घेरकर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र बहेलिया के निशानदेही पर लूटे गए सोने के दो हार, मंगलसूत्र, एक जोड़ी झुमकी, एक जोड़ी टाप्स, दो जोड़ी पायल, छह जोड़ी बिछिया, एक मोबाइल बरामद किया है। एसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये से पुरस्कृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेत में छुपाया था डकैती का माल
एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि 15 अप्रैल को डकैती की घटना को अंजाम देने के बाद मुख्य आरोपी सुरेंद्र बहेलिया ने डकैती में लूटे गए जेवरात गांव में ही एक खेत में गड्ढा खोदकर छिपा दिए थे। उसी को निकालने के लिए वह बुधवार को साहूपुर गांव आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed