फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   छात्रों के विवाद के बाद घर में घुसकर की फायरिंग

छात्रों के विवाद के बाद घर में घुसकर की फायरिंग

Sun, 28 Jan 2018 12:01 AM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
छात्रों के विवाद के बाद घर में घुसकर की फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फफूंद(औरैया)।
गणतंत्र दिवस के पर्व पर छात्रों के दो गुट आपस में किसी बात को लेकर भिड़ गए। विवाद के बाद छात्रों के एक गुट ने फोन से अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया। पल्सर बाइक पर आए युवकों ने दूसरे गुटे के छात्र के घर में घुसकर उस पर फायर कर दिया। उसने किसी तरह जान बचाई। गोली चलने की आवाज सुन जब लोग दौड़े तो आरोपी बाइक छोड़कर भाग गए। पीड़ित युवक की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद सहित नौ युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

कस्बा के मोहल्ला चमनगंज रामलीला मैदान के सामने निवासी कौस्तुभ रंजन शुक्ला ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह शुक्रवार सुबह लगभग 10:30 बजे अपने घर पर था। तभी तिवारियान मुहल्ला निवासी संदीप अवस्थी, सत्यम पाल, अमन पाल, अधासी गांव निवासी विनय यादव, ऋषभ मिश्रा अपने चार और साथियों के साथ आए और घर में घुसकर गाली देने लगे और सभी लोग उसे छोटे भाई अभिजीत शुक्ला को बुलाने लगे । जब उसने घर में घुसने का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके ऊपर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। हालांकि वह बाल-बाल बच गया। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोगों के आने से सभी पल्सर बाइक छोड़ कर फायर करते हुए भाग गए।एसओ अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर पांच नामजद सहित नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


- छात्रों के विवाद के बाद घर में घुसकर की फायरिंग
- फायरिंग की आवाज सुन लोग दौड़े तो छात्र बाइक छोड़कर भागे
- पांच नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज



























































































































































































































































































































































































































































































फोटो-27एयूआरपी27- मौके पर लोगों से पूछताछ करती पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed