फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

Wed, 24 Jan 2018 12:29 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला
दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला
विज्ञापन

महिला ने पति समेत पांच के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
अयाना (औरैया)। जुहीखा निवासी जूली (24) पुत्री राजा सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी 10 मार्च 2016 को धर्मेंद्र भदौरिया के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने काफी दहेज दिया था, लेकिन शादी के कुछ दिन बाद से ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग कर उसे प्रताड़ित करने लगे। जब वह विदा होकर अपनी ससुराल गई तो पति धर्मेंद्र, ससुर कुंअर बहादुर, सास कांती देवी, ननद पूनम निवासी चमरौआ, बढ़पुरा इटावा दो लाख रुपये की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट की। उसने मायके पक्ष के लोगों को इसकी जानकारी दी तो उसके पिता ससुरालीजनों को समझाने आए। जिस पर ससुरालीजनों ने उसे व उसके पिता के साथ अभद्रता कर भगा दिया। इस बारे में एसओ शिव कुमार ने बताया मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच शुरू है।


फायरिंग की सूचना से हड़कंप
दिबियापुर। भगवतीगंज में दो भाइयों के बीच झगड़े में फायरिंग की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। थाना पुलिस के साथ यूपी 100 की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस सूचना देने वाले युवक को पकड़कर थाने लाई है। पुलिस ने बताया कि उसने गलत सूचना दी थी। युवक नशे में भी है। पूछताछ की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन


----------------------
एडीएम ने वीमेन पावर लाइन के परिचय पत्र वितरित किए
औरैया। श्री दर्शन महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एडीएम रामसेवक द्विवेदी ने छात्राआें को वीमेन पावर लाइन- 1090 की जानकारी दी। इस मौके पर एडीएम ने छात्राआें को वीमेन पावर लाइन से संबंधित परिचय पत्र वितरित किए। कहा कि छात्राएं अपने-अपने समाज की अन्य महिलाआें की सुरक्षा कर सकती हैं। इस कार्यक्रम में गणित विभागाध्यक्ष प्रवक्ता प्रीती गुप्ता को सुपर पावर एंजल बनाया गया। वहीं छात्राओं को स्पेशल पुलिस आफीसर (एसपीओ) का दर्जा दिया गया। इस मौके पर महाविद्यालय प्रबंधक रवींद्र बाबू द्विवेदी, प्राचार्य मंजू मिश्रा, निदेशक डा.विमल कांत द्विवेदी उपस्थित रहे। इस दौरान छात्रा आकांक्षा वर्मा, अनुप्रिया मिश्रा, प्रतीक्षा दीक्षित, अंजलि राय, मीनल, रिचा, त्रिवेदी आदि छात्राओं को वीमेन पावर एंजल बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
एक छात्र नकल करते धरा
औरैया। तिलक महाविद्यालय में चल रहीं विश्वविद्यालयी परीक्षा में मंगलवार को पंजीकृत 675 परीक्षार्थियों में सख्ती के चलते 142 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इस दौरान महाविद्यालय प्राचार्य डा. अविनाश गुप्ता ने बताया कि आंतरिक सचल दल ने बीएड द्वितीय वर्ष को एक छात्र को अनुचित साधन का उपयोग करते हुए पकड़ लिया। ब्यूरे
------------------------
दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोग घायल, एक रेफर
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के बिजलीघर के पास हाइवे पर दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में पांच सवारों में से चार लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया। जहां से एक को सैफई रेफर कर दिया गया।

इटावा जिले के इकदिल थानांतर्गत गांव कल्यानपुर निवासीगण सौरभ(25) पुत्र हीरालाल, राजवीर(19) पुत्र हरीशंकर, प्रेमलता(25) पुत्र सुनील औरैया से एक बाइक पर बैठकर अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह अजीतमल क्षेत्र के बिजलीघर के पास हाइवे पर पहुंचे तभी इटावा की ओर जाने के लिए चिटकापुर निवासीगण प्रेमप्रकाश शुक्ला(63) पुत्र रामस्वरूप रविंद्र पुत्र भगवानदास के साथ बाइक से हाइवे क्रास कर अपनी साइड में जा रहे थे। दोनों बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें प्रेमप्रकाश, सौरभ, राजवीर, प्रेमलता घायल हो गए। सीएचसी अजीतमल में चारों को भर्ती कराया गया। प्रथमिक उपचार के बाद प्रेम प्रकाश को डॉक्टरों ने सैफई रेफर कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed