{"_id":"5aa425404f1c1bc0078b47e9","slug":"81520706880-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राला-ट्रक की भिड़ंत में चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्राला-ट्रक की भिड़ंत में चार घायल
Updated Sun, 11 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आटा। आटा टोल प्लाजा के पास ट्राला व ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों के चालक व क्लीनर समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बाहर निकाला और आनन फानन में सीएचसी लेकर गए, जहां से सभी को मेडिकल कॉलेज उरई भेज दिया गया।
चालक सतीश तिवारी निवासी एमपी शनिवार को ट्रक में चने लादकर झांसी की तरफ जा रहा था। ट्रक में उसके अलावा क्लीनर धनराज व उसका एक साथी दशरथ निवासीगण मध्य प्रदेश भी थे। वह ट्रक लेकर जैसे ही आटा टोल प्लाजा के पास पहुंचा तभी कैलाश मोटर्स के सामने विपरीत दिशा सेे आ रहे ट्रकों की चेचिस लादे एक तेज रफ्तार ट्राला ने ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वहां हड़कंप मच गया।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक और ट्राला आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में चालक सतीश, क्लीनर धनराज व उसका साथी दशरथ के अलावा दूसरेा ट्रक का चालक असलम अंसारी निवासी झारखंड गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद राहगीर हादसा होता देखकर दौड़कर आए।
विज्ञापन
उन्होंने किसी तरह ट्रकों में फंसे लोगों को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से आनन फानन में सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आटा पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए सभी को मेडिकल कॉलेज उरई भेज दिया, जहां सभी का इलाज चल रहा है।
आटा टोल प्लाजा के पास हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो