{"_id":"5a3015644f1c1bb6678c16c5","slug":"81513100644-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार बदमाशों ने सेल्समैन को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार सवार बदमाशों ने सेल्समैन को लूटा
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फफूंद (औरैया)। बाइक से घर जा रहे सेल्समैन को गुजरीपुर के पास कार सवार बदमाशों ने टक्कर मारकर गिरा दिया। मारपीट कर बैग, मोबाइल लूटकर भाग गए।
थाना क्षेत्र के गांव सेहुदपुर निवासी रामशंकर (28) दवा कंपनी में सेल्समैन है। सोमवार की रात करीब आठ बजे वह फफूंद से अपने गांव बाइक से जा रहा था। कस्बा पार करते ही एक सफेद रंग की कार उसके पीछे लग गई। रास्ते में गांव गुजरीपुर के समीप कार सवार बदमाशों ने बाइक में टक्कर मारकर गिरा दिया। कार से करीब आधा दर्जन बदमाश उतरे और मारपीटकर बैग लूट लिया। बैग में 27 हजार रुपये रखे थे। बदमाशों ने मोबाइल को तोड़कर फेंक दिया। शोर सुनकर ग्रामीण दौड़े तो बदमाश फफूंद की ओर भाग गए।
सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से सैफई रेफर कर दिया गया। मंगलवार सुबह फफूंद थाने में पीड़ित की ओर से लूट की तहरीर दी गई है। मगर देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। थानाध्यक्ष अनिल पांडेय ने बताया कि जांच की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।