{"_id":"58ed215f4f1c1bbc7fcf512b","slug":"8-hectares-of-crop-ash-from-spark-of-wire","type":"story","status":"publish","title_hn":"तार की चिंगारी से आठ हेक्टेअर फसल राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तार की चिंगारी से आठ हेक्टेअर फसल राख
अमर उजाला, औरैया
Updated Wed, 12 Apr 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
आग लगने से जली फसल से खाली खेत देखता पीड़ित।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंचा चौकी के अंर्तगत ग्राम मिश्रीपुर में बिजली के डबल पोल के तारों से निकली चिंगारी ने आठ हेक्टेअर खेत पर खड़ी गेहूं की फसल को जला दिया। फायरब्रिगेड और ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। आग से किसान की हजारों रुपये कीमत की क्षति हुई है। चौकी क्षेत्र के ग्राम ऊंचा में मंगलवार को एक खेत के किनारे लगे बिजली के डबल पोल पर अचानक चिंगारियां निकलने लगी। चिंगारियां नीचे स्थित गेहूं के खेत पर जा गिरी। देखते ही देखते आग की लपटने उठने लगी।
अचानक खेत से लपटें उठते देख आसपास खेतों पर मौजूद किसान दौड़ पड़े। साथ ही फोन से फायरब्रिगेड व पुलिस को सूचना दी। सूचना पर फायरब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से फायरकर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत से खेत की आग पर काबू पाया। आग लगने से किसान हुकुम सिंह पुत्र मेवालाल, आदेश बाबू पुत्र सोवरन सिंह, शिववीर सिंह पुत्र त्रिभुवन सिंह, हाकिम सिंह पुत्र महेंद्र सिंह, सतीश पुत्र भोजेलाल, भोले पुत्र नाथूराम, रमेश पुत्र सरनाम सिंह आदि किसानों के खेतों पर खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित किसानों ने जिला प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग की है।