फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   दो हत्यारोपियों को आजीवन कारावास

दो हत्यारोपियों को आजीवन कारावास

Wed, 27 Feb 2019 01:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
दो हत्यारोपियों को आजीवन कारावास
जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुशील कुमार ने कोतवाली अजीतमल क्षेत्र के ग्राम बिलावा में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या में दो लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। एक-एक लाख रुपये अर्थदंड भी दिया है।
विज्ञापन



अभियोजन के अनुसार 24 अक्तूबर 2006 को पूर्व प्रधान बिलावा श्यामकिशोर त्रिपाठी ने थाना अजीतमल में रिपोर्ट लिखाई कि उसकी भाभी प्रधान हैं। भाभी के कहने पर वह व उसका भतीजा अनुराग व बड़ा भाई उमाशंकर मोहल्ले में खराब नल देखने गए थे।
विज्ञापन



वहां पर धर्मेंद्र व महेंद्र पुत्रगण होती लाल पांडेय व अखिलेश पुत्र सत्यनरायन व फूल सिंह पुत्र मोतीलाल मिले। धमेंद्र अपने पास की पुलिया बनवाने की बात को लेकर गालीगलौज करने लगा। फूल सिंह से उन लोगों की पुरानी रंजिश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी के कहने पर ये लोग अद्धी बंदूक, लाठी व ईंट लेकर आए और हमला बोल दिया। फायरिंग से अनुराग के पेट में गोली लगी, जिसे इटावा अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

धारा 302 का यह मामला धर्मेंद्र, महेंद्र और अखिलेश पर चला। विचारण के दौरान धर्मेंद्र की मृत्यु हो गई। महेंद्र व फूल सिंह निवासी बिलावा पर मुकदमा जिला जज की कोर्ट में चला।


अभियोजन की ओर से डीजीसी अभिषेक मिश्रा, हृदय नरायन पांडेय और बचाव पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुशील कुमार ने महेंद्र व फूल सिंह को हत्या का दोषी माना व उन्हें आजीवन कारावास एवं प्रत्येक को एक-एक लाख रुपये अर्थदंड की सजा से दंडित किया।


अर्थदंड में से 80 प्रतिशत बतौर हर्जा मृतक के पिता पीड़ित को देय होगा। अर्थदंड अदा न करने पर अतिरिक्त सजा की व्यवस्था नहीं की गई, बल्कि अवधि समाप्त होने के पश्चात अर्थदंड की वसूली कलेक्टर के द्वारा करने का आदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed