{"_id":"5c65b4eebdec224b7a55523c","slug":"71550169326-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिन्दी का पेपर बिगडने पर छात्रा फांसी पर झूली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिन्दी का पेपर बिगडने पर छात्रा फांसी पर झूली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना (औरैया)। हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में हिंदी का पेपर बिगड़ जाने से दुखी छात्रा ने फांसी लगा ली। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची पर पिता ने कोई कार्रवाई न करने की बात कही और शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। बाद में ग्राम प्रधान की मौजूदगी में छात्रा के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सबहद कटरा निवासी किसान उदयराम की पुत्री रूबी श्रीविश्वनाथ मेमोरियल पब्लिक स्कूल में कक्षा 10 की छात्रा थी। छात्रा का हिंदी का पेपर 12 फरवरी को सुबह की पाली में था। पिता ने बताया कि रूबी पेपर बिगड़ जाने के बाद से उदास थी। बुधवार देर शाम कमरे में छत के कुंदे से फंदा लगाकर फांसी लगा ली। रात में जब परिजन कमरे में पहुंचे तो शव लटकता देख कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी और पंचनामा भरने की बात कही तो पिता ने इनकार कर दिया। उदयराम का कहना था कि हिंदी का पेपर बिगड़ने से दुखी होकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। बाद में परिजनों ने ग्राम प्रधान अनीता देवी की मौजूदगी में रूबी का अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सबहद कटरा गांव से एक छात्रा की आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। छात्रा के पिता ने कोई कार्रवाई न करने बात कही है। इस वजह से छात्रा के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया।
विज्ञापन
-पिता के इनकार पर पुलिस ने नहीं कराया पोस्टमार्टम
अमर उजाला ब्यूरो