{"_id":"5c4b4721bdec22736f4a73e1","slug":"71548437281-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की घटना का खुलासा करने के लिए दो जिलो की लगी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट की घटना का खुलासा करने के लिए दो जिलो की लगी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल (औरैया)। दिल्ली-कोलकाता हाईवे पर गुरुवार को डीएलएड प्रशिक्षु से लूट के मामले में दो जिलों की पुलिस खुलासे के लिए लग गई है। अनंतराम टोल प्लाजा से सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल नंबरों को सर्विलांस में लगाकर सुराग लगाए जा रहे हैं। हाईवे में लूट की इस घटना को लेकर लोगों में दहशत है।
गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे मौहारी निवासी प्रमोद कुमार का पुत्र गोविंद पाल भाई योगेश के साथ स्कूल जा रहा था। प्रतापपुर मोड़ से कुछ कदम पहले एक काली पल्सर बाइक पर सवार तीन युवकों ने तमंचों से फायर कर तीन हजार रुपये, मोबाइल और बाइक लूट ली थी। ये इटावा की ओर भाग निकले थे। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था।
मौके का सीओ लालता प्रसाद शुक्ला और एसओ बलिराज शाही ने निरीक्षण किया था। पुलिस टीम ने टोल प्लाजा पहुंच कर सीसीटीवी फुटेज भी निकलवाए थे, जिनसे लुटेरों की पहचान की कोशिश की जा रही है। कोतवाली प्रभारी बलिराज शाही ने बताया कि पुलिसकर्मियों की टीम बनाकर लुटेरों की तलाश की जा रही है। साथ ही बताया कि जालौन में भी ऐसी ही वारदात की गई थी। वहां की पुलिस भी लुटेरों की तलाश में लगी हुई है। शीघ्र ही लुटेरों को पकड़ा जाएगा और घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
-पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जालौन में भी हुई थी ऐसी ही वारदात
अमर उजाला ब्यूरो