फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   शराबी पति के सहयोगियों ने महिला के साथ किया गैंगरेप

शराबी पति के सहयोगियों ने महिला के साथ किया गैंगरेप

Sat, 30 Dec 2017 11:17 PM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
शराबी पति के सहयोगियों ने महिला के साथ किया गैंगरेप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अजीतमल (औरैया)। एक महिला ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न और पति के साथियों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। मामला एक माह पुराना है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ससुरालियों व रेप के आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

दिबियापुर क्षेत्र निवासी एक महिला ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि ससुरालीजन दहेज और एक भैंस के लिए प्रताड़ित करते थे। उसका पति शराब और जुए का आदी है। एक माह पहले सुबह पांच बजे शौच के लिए खेतों पर जाते समय सौंथरा छोटे निवासी और बीसलपुर निवासी गोविंद कुमार ने गैंगरेप किया और चार दिन तक अपने पास रखा।
विज्ञापन


चार दिन बाद घर पहुंची और ससुराली को जानकारी दी तो ससुराली बोले कि बुरा काम किया है तो कोई बात नहीं हम लोग उनसे बात कर लेगे। आरोप लगाया कि ससुरालियों ने आरोपियों से बीस हजार रुपये ले लिए और मामले को दबाने में लग गए। विरोध किया तो घर से निकाल दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल जितेंद्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed