फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   840 किलो सरसों का तेल सीज, खोए के भरे नमूने

840 किलो सरसों का तेल सीज, खोए के भरे नमूने

Tue, 17 Oct 2017 12:02 AM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
840 किलो सरसों का तेल सीज, खोए के भरे नमूने
उरई। खाद्य विभाग की टीम ने सोमवार को 840 किलो मिलावटी सरसों व एक बोरा गुटखा सीज किया। खाद्य विभाग की टीम ने मुख्य बाजार व खोया मंडी, किराना मार्केट आदि जगहों पर अभियान चलाया। अभियान में टीम ने कु ल आठ नमूने भरे।
विज्ञापन


जिलाधिकारी मन्नान अख्तर के निर्देश पर चलाए जा रहे खाद्य विभाग के अभियान के क्रम में सोमवार को विभाग को बड़ी कामयाबी मिली। खाद्य विभाग के अधिकारियों क ो सूचना मिली थी कि मिलावटी सरसों के तेल की बड़ी खेप शहर के ठडेश्वरी मंदिर स्थित एक घर में उतारी जा रही है।
विज्ञापन


इस पर खाद्य विभाग की डीओ डा. प्रियंका सिंह के नेतृत्व में टीम पहुंची। टीम देखते ही तेल विक्रे ता ने घर का दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक जब दरवाजा नहीं खुला तो सिटी मजिस्ट्रेट नत्थू पांडे व सीओ सिटी संतोष कुमार सूचना दी गई। सूचना पाकर दोनों अधिकारी मौके पर पहुंचे और दरवाजा खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने घर में रखे करीब 850 किलो सरसों के तेल को सीज कर नमूने लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मान सिंह ने बताया कि यह तेल मुन्नी देवी पत्नी राधेश्याम का है, जो तेल का कारोबार करती है। तेल को सीज कर नमूने को जांच के लिए भेज दिया गया है। इसके बाद टीम ने राठ रोड़ स्थित वीरेंद्र अग्रवाल की दुकान पर छापा डाला।

टीम ने एक बोरा गुटका बरामद कर सीज कर नमूने को जांच के लिए भेज दिया। इसके बाद टीम ने शनि मंदिर स्थित किराना बाजार में राधेश्याम की दुकान से काजू का नमूना, माता प्रसाद की दुकान से अरहर की दाल, रामशंकर किराना स्टोर बेसन का नमूना लिया। इसके बाद टीम ने खोया मंडी में भी छापामारी की।


टीम ने रमेश खटीक पुत्र टंडे व लाखन पुत्र कालीचरन निवासी गोपालपुरा की दुकानों से भी नमूने लिए। खाद्य विभाग की डीओ प्रियंका सिंह ने बताया कि दोनों व्यापारी माधौगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों से खोया लेकर शहर के बाजारों में बेचते है। इनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मान सिंह निरंजन, दिनेश चंद्र, अनिल प्रताप, राहुल शर्मा आदि मौजूद रहे।

-एक बोरी गुटखा सीज, किराना बाजार में भी हुई छापेमारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed