फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Beaten up for refusing to provide beer after the shop closed.

Deoria News: दुकान बंद होने के बाद बीयर नहीं देने पर पीटा

Thu, 27 Aug 2026 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 27 Aug 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Beaten up for refusing to provide beer after the shop closed.
रामपुर कारखाना। रामपुर हिरामन चौराहे पर दुकान बंद होने के बाद बीयर मांगने का विरोध करने पर मुनीब से मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। पुलिस ने 14 दिन की जांच के बाद पीड़ित की तहरीर पर एक नामजद और तीन अज्ञात पर बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की है। कुशीनगर के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के परसवन गांव निवासी अजय सिंह रामपुर हिरामन चौराहे पर शराब की दुकान पर मुनीब हैं। उन्होंने तहरीर में बताया कि 11 अगस्त की रात करीब 11 बजे दुकान बंद करने के बाद रामपुर हिरामन निवासी अजय यादव दो-तीन अज्ञात साथियों के साथ पहुंचा और जबरन बीयर मांगने लगा।
विज्ञापन

दुकान बंद होने की बात कहने पर गाली-गलौज करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। सहयोगी जीतन गोड़ समेत अन्य लोगों ने बीच-बचाव किया।
आरोप है कि आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए साथियों के साथ भाग गया। थानाध्यक्ष अश्वनी प्रधान ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही पकड़ लिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed