{"_id":"5c9fb5c1bdec22140a175bbb","slug":"61553970625-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्मी अंदाज से की गई थी मुनीम से लूट की घटना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फिल्मी अंदाज से की गई थी मुनीम से लूट की घटना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। बिस्कुट व्यवसायी के मुनीम से लूट के पहले लुटेरों ने बाकायदा रेकी की थी। लुटेरों ने एक दिन के लिए वाहन चालक को बीस हजार रुपये किराये पर तैयार किया गया था। हालांकि सीसीटीवी ने पोल खोल दी। पुलिस दो आरोपियों की तलाश में दबिश देने में जुटी हुई है।
शाहूपुर में बिस्कुट व्यवसायी सचिन पोरवाल के मुनीम इरफान उर्फ मोनू से छह लुटेरों ने लूट की घटना फिल्मी अंदाज में अंजाम दी थी। एसपी हरीश चंदर ने बताया कि शुक्रवार को गिरफ्तार चार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे कई दिन से मुनीम पर नजर बनाए हुए थे। घटना वाले दिन उन्होंने बीस हजार रुपये में एक दिन के लिए एक किराये पर कार ली। इसके बाद सुनसान जगह पर मुनीम का इंतजार करने लगे। जैसे ही मुनीम शाहपुर मोड़ के पास पहुंचा उन्होंने कार बाइक के आगे लगा दी। जैसे ही मुनीम ने बाइक रोकी, तमंचा लगाकर रुपयों से भरा थैला छीनकर मुनीम को कार में डाल लिया।
सभी लुटेरे नकाब लगाए हुए थे। आरोपियों के मुताबिक, उनमें से एक आरोपी ने मुनीम की बाइक ले ली और कार के पीछे-पीछे चलता रहा। मुनीम से रुपये लूटने के बाद उसे सुनसान स्थान पर फेंक दिया। बाइक भी वहीं छोड़ दी। एसपी ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से लुटेरों तक पहुंचकर दबोच लिया। दो लुटेरों की पुलिस को सरगर्मी से तलाश है। स्वॉट व सर्विलांस टीम के अलावा संबंधित कोतवाली पुलिस भी दबिश देने में लगी हुई है। बताया कि जल्द ही दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
-पकड़े गए आरोपियों ने पुलिसिया पूछताछ में दी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो