{"_id":"5c800768bdec2213e272ded8","slug":"61551894376-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर की सफाई कर रहे दो युवकों पर पड़ोसी ने किया हमला, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर की सफाई कर रहे दो युवकों पर पड़ोसी ने किया हमला, गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। बहन की शादी के लिए घर में सफाई कर रहे दो लोगों को गांव के एक व्यक्ति ने धारदार हथियार मारकर घायल कर दिया। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में भर्ती कराया गया है। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुचैली निवासी सर्वेश कुमार पुत्र राजकिशोर अपनी बहन की शादी के तैयारी करने के लिए अपने मकान का चबूतरे पर कृपाल सिंह के साथ साफ-सफाई कर रहा था। तभी उसका पड़ोसी रामबली बाथम किसी बात पर नाराजगी जाहिर कर गाली-गलौज करने लगा। जब गाली देने से मना किया तो पड़ोसी ने धारदार हथियार से दोनों लोगों के ऊपर हमला कर दिया, जिससे सर्वेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। कृपाल सिंह के हाथ में चोट आई हैं। दोनों घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से डॉक्टरो ने चिंताजनक हालत में सर्वेश कुमार को सैफई रेफर कर दिया है। पुलिस ने हमला करने वाले व्यक्ति को हिरासत में लिया है। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था।
दो युवकों पर पड़ोसी ने किया हमला, गंभीर
-एक घायल को सैफई रेफर किया गया