{"_id":"5bf44b21bdec2269af64a2ea","slug":"61542736673-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति समेत पांच पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति समेत पांच पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज
Updated Tue, 20 Nov 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नरायनपुर में 15 नवंबर की शाम नव विवाहिता की हुई मौत के मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालीजनों पर दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नरायनपुर निवासी नमन उर्फ प्रशांत पुत्र छोटे कुशवाहा की पत्नी अर्चना (22) की 15 नवंबर की शाम मौत हो गई थी। ससुरालीजनों ने पुलिस को बताया था कि टीवी का स्विच बंद करते समय उसे करंट लग गया था। उधर मायके पक्ष के लोगों की ओर से भी इस पर कोई आपत्ति न जताने पर पुलिस ने इसे करंट से हुई मौत का मामला मान लिया था।
तीन दिन बाद आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने मामले की सच्चाई सामने ला दी। रिपोर्ट में पता चला कि नव विवाहिता की मौत दम घुटने से हुई थी। रिपोर्ट मिलते ही मृतका के पिता मखलू पुत्र रघुनाथ निवासी नुनानी थाना डेरापुर कानपुर देहात ने पति नमन, ससुर छोटे कुशवाहा के अलावा सास, देवर व ननद के खिलाफ दहेज प्रताड़ना व आत्महत्या के लिए प्रेरित किए जाने का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
कोतवाली इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि शुरुआत में मृतका के ससुरालीजनों की ओर से करंट लगने से मौत होना बताया जा रहा था। उनकी इस जानकारी से मृतका के मायके पक्ष के लोग भी सहमत थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत होना पाए जाने से मामला काफी हद तक साफ हो गया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर ससुरालीजनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पति नहीं ले गया साथ तो उठाया कदम
सूत्रों के मुताबिक मृतका अर्चना का पति नमन जयपुर में प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता है। 15 नवंबर को उसने पति से साथ ले जाने की जिद की लेकिन पति द्वारा साथ ले जाने से मना करते हुए सास के साथ ही अभी एक माह घर पर रहने का दबाव दिया गया। इस पर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पीड़ित पिता मखलू ने बताया कि उसकी पुत्री अर्चना की शादी 6 जून 2018 को हुई थी। उसने नहीं सोचा था कि उसके ससुरालीजन उसके साथ ऐसा सलूक करेंगे।