{"_id":"5bb7afe0867a5535002a48b1","slug":"61538764768-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का मामला दर्जं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का मामला दर्जं
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला का अश्लील वीडियो बनाकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। कार्रवाई एसपी के आदेश पर की गई। महिला का आरोप है कि गांव का ही सनी उर्फ संदीप का उसके घर आना-जाना था। धोखा देकर सनी ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया।
कुछ समय बाद उसको वीडियो दिखाया। इसके बाद शारीरिक संबंध बनाने, एक लाख रुपये और पूरा जेवर देने का दबाव बनाने लगा। सनी ने इस वीडियो को उसके बच्चों के स्कूल के प्रधानाचार्य को भेजा। प्रधानाचार्य पर दबाव बनाया कि बच्चों को स्कूल से निकाल दे। महिला के मुताबिक सनी ने उसका मोबाइल चुराकर उसके रिश्तेदारी और संपर्क वाले नंबरों पर भी वीडियो भेजा।
सनी का भाई प्रदीप मास्टरमाइंड है। वह एक लाख रुपये मांगने लगा। घर आकर गोली मारने की धमकी देने लगा। महिला ने जब पूरी व्यथा थाने में आकर के बताई तो थाना पुलिस ने डपट कर भगा दिया। पीड़ित महिला गुरुवार को एसपी के पास पहुंची। एसपी ने तत्काल मामला दर्ज करने का आदेश दिया। इस पर शुक्रवार को थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।