फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   विवाहिता ने फांसी लगा दी जान

विवाहिता ने फांसी लगा दी जान

Fri, 22 Jun 2018 11:52 PM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता ने फांसी लगा दी जान
जालौन। पति से विवाद के बाद नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस पति से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दलालनपुरा निवासी रविंद्र दोहरे की पत्नी प्रीति दोहरे (20) ने गुरुवार रात 10 बजे फांसी लगा ली। पति रविंद्र दोहरे ने बताया कि गुरुवार शाम पत्नी से कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद गुस्से में आकर प्रीति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


वहीं, रेंढर थाना क्षेत्र के ग्राम मारगपुरा निवासी पिता आशाराम दोहरे ने बताया कि उन्होंने बेटी प्रीति का विवाह एक वर्ष पूर्व 21 जून 2017 को रविंद्र के साथ किया था। लेकिन शादी के बाद से ही पुत्री के ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज के रूप में तीन लाख रुपये की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजन बेटी को प्रताड़ित करतेे थे और दहेज न मिलने पर गुरुवार को ससुरालियों ने मारपीट करने के बाद बेटी को फंदे से लटका दिया। मृतका के भाई देवेंद्र व कमल सिंह ने बताया कि ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर बहन अप्रैल में मायके आ गई थी।


लेकिन 14 मई को परिवार में शादी होने पर जीजा रविंद्र दोहरे गांव आए थे और उनकी बहन को यह कहकर ले गए कि वह प्रीति को अपने साथ तिरूपति बालाजी में रखेगा। प्रभारी कोतवाल विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा पति रविंद्र दोहरे से भी पूछताछ की जा रही है।

मायके पक्ष ने दहेज हत्या का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed