{"_id":"59bebf0d4f1c1bb2688b5148","slug":"61505672973-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालू के ओवरलोड चार ट्रक किए सीज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालू के ओवरलोड चार ट्रक किए सीज
Updated Sun, 17 Sep 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधौगढ़। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भगवानपुरा के पास रविवार को एआरटीओ धनवीर यादव ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर बालू से लदे चार ओवरलोड ट्रकों को पकड़ कर सीज कर दिया। एआरटीओ की इस कार्रवाई से ट्रक चालकों में हड़कंप मचा रहा।
बताते चलें कि जिला प्रशासन की तमाम सख्ती के बाद भी जिले में ओवरलोड का खेल जोरों पर है। रात के वक्त माफिया लोकेशन देकर ओवरलोड वाहनों को निकाल रहे हैं। रामपुरा से मध्य-प्रदेश की सीमा करीब होने की वजह से माफिया वहां की खदानों से ट्रकों में बालू ओवरलोड कर रामपुरा व माधौगढ़ थाना क्षेत्र की सीमा से निकाल कर जिले में बेच रहे हैं।
जिससे जिले की सड़के ध्वस्त हो रहीं हैं, इसको लेकर ग्रामीणों ने समय-समय पर ओवरलोड ट्रकों के विरुद्ध आवाज उठाते रहते हैं। अभी हाल ही में रामपुरा में कुछ ग्रामीणों ने खुद ही ओवरलोड के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था और दर्जनों ओवरलोड वाहनों को थाने में लाकर पुलिस से कार्रवाई कराई थी। ग्रामीणों के आक्रोश के बाद आरटीओ प्रशासन ने इस क्षेत्र में अपनी मुस्तैदी दिखाना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अभियान के क्रम में रविवार को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भगवानपुरा के पास एआरटीओ धनवीर यादव ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान वहां से गुजर रहे ट्रकों की तलाशी ली गई। एआरटीओ ने बालू से लदे चार ओवरलोड ट्रकों को पकड़ कर उन्हें सीज कर दिया। एआरटीओ की इस कार्रवाई से ट्रक चालकों में हड़कंप मचा रहा। एआरटीओ ने बताया कि जानकारी मिल रही थी कि इस रूट पर खनन माफिया सक्रिय हो गए हैं, जिससे कार्रवाई की गई है। इस रूट पर लगातार अभियान चलाया जाएगा।
-एआरटीओ ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर की कार्रवाई