{"_id":"594abed04f1c1b72618b45b7","slug":"61498070736-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूरे के विवाद में पड़ोसी ने महिला को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घूरे के विवाद में पड़ोसी ने महिला को पीटा
Updated Thu, 22 Jun 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-थाने पहुंची महिला ने दी तहरीर
रामपुरा (ब्यूरो)। घूरे के विवाद को लेकर पड़ोसी ने महिला को पीट दिया। महिला ने थाने तहरीर दी है।
रामपुरा थाना क्षेत्र के अंगदेला गांव निवासी अमृता पत्नी कुंवर लाल ने पुलिस को बताया कि उसके दरवाजे के सामने घूरा है। महिला के मुताबिक बुधवार की सुबह पड़ोसी राधेश्याम पुत्र रामानंद आए और गाली गलौज करने लगे। उसने विरोध किया तो लाठी से पीटने लगा।
आसपास के लोग दौडे़ तो वह जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। महिला ने बताया कि पड़ोसी राधेश्याम अक्सर उसके साथ गाली गलौज करता है। बुधवार को उसने हमला कर दिया।
पिटाई से पीड़ित महिला थाने पहुंची और पड़ोसी की करतूत बताई। एसओ ने बताया कि घटना के बाद से पड़ोसी मौके से फरार है। मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।