{"_id":"5b81a7f042c7924651654c73","slug":"51535223792-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर युवक की मौत, पत्नी व बेटी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर युवक की मौत, पत्नी व बेटी घायल
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। बाइक से अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अपने घर जा रहे दंपति व उनकी बेटी को शनिवार की रात किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायलावस्था में तीनों लोगों को सीएचसी अजीतमल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इटावा जनपद के थाना बकेवर के ग्राम आनेपुर-महेवा निवासी कपिल तिवारी (35) पुत्र रामाधार किसान एग्रो एजेंसी में फील्ड आफीसर हैं।
वह अपनी पत्नी भावना (30) व बेटी परी (6) के साथ किसी काम से औरैया गए थे। शनिवार की रात 8:30 बजे वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ बाइक से वापस अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह अजीतमल के गढ़िया के पास हाइवे ओवरब्रिज पर पहुंचे तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। घायलावस्था में तीनों लोगों को एंबुलेंस से सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने कपिल को देखते ही मृत घोषित कर दिया। भावना व परी को प्राथमिक इलाज दिया गया। बाद में मौके पर पहुंचे परिजन भावना व परी को निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराने ले गए।