{"_id":"5b0ae4824f1c1b9f6e8b4d21","slug":"51527440514-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी सवार पिता-पुत्र को वाहन ने मारी टक्कर, पिता की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूटी सवार पिता-पुत्र को वाहन ने मारी टक्कर, पिता की मौत
Updated Sun, 27 May 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। फफूंद थाना क्षेत्र के ग्राम देवरपुर सरैया में सीबू के अड्डा के पास रविवार की देर शाम लगभग 8:30 बजे तेज रफ्तार एक अज्ञात वाहन ने सामने से आ रहे स्कूटी सवार पिता-पुत्र कोे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरजस्त थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। पिता की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से गंभीर घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने उसको प्राथमिक इलाज के बाद मरणासन्न हालत में सैफई रेफर किया गया। इस घटना के संबंध में थानाध्यक्ष फफूंद अनिल पांडेय ने बताया कि उनका एक सिपाही तामीला कराकर वापस लौट रहा था उसने सीबू का अड्डा के पास स्कूटी का खड्ड में गिरे पाया। जिसमें घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि करई निवासी अरुण कुमार पुत्र रामगोपाल व उसके पिता रामगोपाल स्कूटी से अपने गांव करई जा रहे थे। जहां बीच रास्ते में हुए हादसे में रामगोपाल की मौत हो गई। जबकि पुत्र अरुण गंभीर रूप से घायल हो गया।
वाहन की चपेट में आने से पिता की मौत, पुत्र घायल
-मरणासन्न हालत में पुत्र को सैफई रेफर किया
-----------------------------------------
युवक फांसी पर झूला मौत
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला प्रेमानंद आश्रम के पास एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते पंखे के सहारे फांसी पर लटक कर जान दे दी। युवक के फांसी लगाने की जानकारी होते ही परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही ब्रह्मनगर चौकी इंचार्ज धीरेद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी की।
मोहल्ला प्रेमानंद निवासी युवक प्रशांत राठौर (18) पुत्र राम सिंह राठौर ने अज्ञात कारणों के चलते घर के कमरे में अंदर में छत के पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुत्र के फांसी लगा लेने की जानकारी होते ही परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में कोतवाली इंस्पेक्टर मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि अस्पताल से मेमो पहुंचने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। इस पर उन्होंने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया कि युवक पढ़ने वाला बताया जा रहा है। घटना के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्पष्ट हो सकेगा।