{"_id":"5b04d5314f1c1bcf408b710a","slug":"51527043377-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारिवारिक रंजिश को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, दो महिलाएं घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पारिवारिक रंजिश को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, दो महिलाएं घायल
Updated Wed, 23 May 2018 08:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सदर कोतवाली के अंतर्गत आने वाले ग्राम कादिलपुर में पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी होने के साथ ही दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इधर न्यायालय में चल रहे विवाद को लेकर जेसीज चौराहे के निकट युवक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। इन मारपीट की घटनाओं में दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हुए। घायलों ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को देते हुए न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने कादिलपुर मामले में दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज किया। सभी घायलों को न्याय का आश्वासन जांच के बाद दिया।
सदर कोतवाली के अंतर्गत आने वाले ग्राम कादिलपुर निवासिनी पुष्पा देवी पत्नी अर्जुन ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि पास के ही गांव बहादुरपुर निवासी सुमन देवी पत्नी अर्जुन, मधू पत्नी रामकरन, जिठानी की बहन की लड़की ने उसे पीटना प्रारंभ कर दिया। घर में मौजूद लोगों ने उसे बचाया। इसी मामले में दूसरे पक्ष से मधू पत्नी रामकरन निवासी बहादुरपुर ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि आशीष, मोहर सिंह ,कादिलपुर निवासी भैया लाल ने उसके साथ मारपीट की। जिससे उसे चोटें आईं।
इधर एक अन्य घटना जेसीज चौराहे के निकट हुई। इस घटना में घायल हुए सैनिक कालोनी निवासी चरन सिंह ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि नाथूराम, सती देवी, गीता देवी पत्नी नाथूराम,मोहल्ला बनारसीदास निवासी धर्म सिंह ने जेसीज चौराहे के निकट उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट की। बताया कि न्यायालय में एक मामले के विचाराधीन होने पर उक्त लोग उससे रंजिश मानते हैं। कोतवाली प्रभारी मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि मारपीट की घटनाओं में दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हुए हैं। तीनों घायलों को डाक्टरी के लिए भेजा गया है। जांच के बाद ही दोषी पाए जाने वाले अभियुक्तों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, दो महिलाएं घायल
- कचहरी से लौटते समय युवक को विरोधियों ने पीटकर किया घायल
- दोनों घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज, घायलों को डॉक्टरी के लिए भेजा