{"_id":"5b92c2ca867a557ffd36831d","slug":"41536344778-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनर ने बस को मारी टक्कर, कई घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंटेनर ने बस को मारी टक्कर, कई घायल
Updated Fri, 07 Sep 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आटा। हाईवे पर देर रात ओवरटेक करने के चक्कर में सवारियों से भरी हंस ट्रैवल्स बस में कंटेनर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बस सड़क किनारे खंदक में जा घुसी। जिससे बस की सवारियों में चीख पुकार मच गई। बस के चालक समेत 20 सवारियां घायल हो गई। जिन्हें राहगीरों ने किसी तरह बस से निकालकर अस्पताल पहुंचाना शुरू किया। तब तक सूचना पाकर आटा थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि कंटेनर के फरार चालक और परिचालक की तलाश की जा रही है।
शुक्रवार की देर रात कानपुर से इंदौर जा रही हंस ट्रैवल्स की बस जब आटा हाईवे पर भबुआ मजार के पास पहुंची, तभी पीछे तेज रफ्तार आ रहे कंटेनर ने उसे ओवरटेक करने का प्रयास करते हुए बस में टक्कर मार दी। जिससे चालक ने बस के स्टेयरिंग से अपना नियंत्रण खो दिया और देखते ही देखते सवारियों से भरी बस रोड किनारे खंदक में जा घुसी। हादसा होते ही कंटेनर के चालक और क्लीनर गाड़ी को वहीं छोड़कर भाग निकले।
राहगीरों ने घायलों को अस्पताल के लिए भेजना शुरू किया। इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने भी एंबुलेंस की मदद से घायलों को उरई जिला अस्पताल भेजना शुरू किया। हादसे के कारण हाईवे पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। इधर, जिला अस्पताल में भी घायलों के पहुंचने से अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन
आनन फानन में सीएमओ अल्पना बरतरिया के अलावा सपा और भाजपा के कई नेता भी घायलों को देखने के लिए अस्पताल पहुंच गए। तत्काल ही डॉक्टरों की टीम घायलों के उपचार में लग गई। पूरे अस्पताल में चीख पुकार मच गई।
कोई मोबाइल पर अपने परिजनों को घटना की जानकारी दे रहा था, तो कोई घर जाने की जिद कर रहा था। फिलहाल घायलों में शशिकांत तिवारी (25) राजेंद्र नगर उरई, अभिषेक (25) लखनऊ इंदिरानगर, रोशन मिश्रा (20) रनियां कानपुर देहात, शोभित द्विवेदी (30) रनियां, सुनील कुमार (30) चकेड़ी फतेहपुर, शशिकांत त्रिवेदी (32) रनियां, राजीव दोहरे (28) राजेंद्र नगर उरई, शैलेंद्र शुक्ला आदि रहे। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल है।
सीएमओ का कहना है कि फिलहाल सभी को इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है, कुछ घायल होश में नहीं है, इस कारण उनके नाम और पते मालूम नहीं चल पा रहे हैं। देर रात तक अस्पताल के बाहर भारी भीड़ भी एकत्र रही।
कानपुर से इंदौर जा रही थी, खंदक में गिरी
अमर उजाला ब्यूरो