फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   कोतवाली के पास मोबाइल की दुकान में चोरी

कोतवाली के पास मोबाइल की दुकान में चोरी

Sat, 30 Dec 2017 11:17 PM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली के पास मोबाइल की दुकान में चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिधूना (औरैया)। कोतवाली से सौ कदम की दूरी पर मोबाइल की दुकान में चोरी हो गई और पुलिस को भनक भी नहीं लगी। शुक्रवार की रात भारतीय स्टेट बैंक के पड़ोस में मोबाइल की दुकान का चोर शटर तोड़कर मोबाइल व अन्य सामान चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।

कस्बा निवासी हिमांशु गुप्ता निवासी तिलक नगर बिधूना ने कोतवाली पुलिस को दिए पत्र में बताया कि शुक्रवार की रात दुकान बंद कर घर चला गया। रात में चोर शट तोड़कर सामान भर ले गए। सूचना पर सीओ भाष्कर वर्मा ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, पीड़ित ने तहरीर में तीन लाख का ही जिक्र किया जबकि चर्चा है कि चोरी करीब 15 लाख की है।
विज्ञापन


कोतवाली से सौ कदम की दूरी पर चोरों ने मोबाइल की दुकान में लाखों रुपये के मोबाइल पार कर दिए। चोर घटना को अंजाम देते रहे और पुलिस सोती रही। अभी दो दिन पहले ही एक स्कूल से भी चोरी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एटीएम भी हो सकता था निशाना
दुकान व एटीएम की दीवाल लगी हुई है। लोगों का कहना है कि चोरों का निशाना एटीएम भी हो सकता था। मगर वह शायद कामयाब न हुए हो। बैंक के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा सही नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed