फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   शादी का झांसा देकर युवती से बनाए संबंध

शादी का झांसा देकर युवती से बनाए संबंध

Tue, 12 Sep 2017 11:03 PM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए संबंध
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। एसपी आवास के नजदीक शहर की कांशीराम कॉलोनी में रहने वाली एक युवती ने वहीं रहने वाले युवक पर झांसा देकर और जबरन धमकाकर संबंध बनाने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि उसकी थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गयी। उसने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की फरियाद की।

मंगलवार को एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में कॉलोनी की रहने वाली युवती ने बताया कि कॉलोनी में ही उसके घर के सामने रहने वाला एक युवक छह महीने से अक्सर उसके यहां आता जाता रहता था। ललित ने उसको शादी का झांसा देकर संबंध भी बना लिए। उसके मना करने के बावजूद युवक उससे संबंध बनाता रहा और उससे शादी की लिखा पढ़ी करवाने का झांसा देता रहा। आरोपी ने उसके तमाम जेवर भी दुकान के नाम पर ले लिए और गिरवी रखवा दिए। कुछ दिन पूर्व आरोपी पुन: संबंध बनाने के लिए आया तो मना करने पर उसके साथ मारपीट की। युवती ने बताया कि ललित अब उसको फोन कर धमकी भी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed