फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   घर में कूदकर दो लाख ले गए चोर

घर में कूदकर दो लाख ले गए चोर

Fri, 31 Aug 2018 12:37 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
घर में कूदकर दो लाख ले गए चोर
घर में घुसकर चोरी किए दो लाख रुपये
विज्ञापन

गृहस्वामी ने मोहल्ले के एक युवक व उसके दो साथियों पर लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
फफूंद (औरैया) । कस्बे के बुखारी साहब दरगाह के करीब बस्ती में मंगलवार की रात एक घर में मोहल्ले का ही एक युवक अपने दो साथियों के साथ एक घर में कूद गया। वहां रखे दो लाख रुपये चुराकर भाग निकला। पीड़ित ने युवक व उसके दो साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है ।

कस्बे के मोहल्ला बुखारी साहब दरगाह निवासी शाकिर अली पुत्र असगर अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वह 28 अगस्त को कानपुर रिश्तेदारी में गया था। घर पर उसकी पुत्री सपना अकेली थी, रात को मोहल्ले का ही निवासी आदिल पुत्र इब्राहीम अपने दो साथियों के साथ घर में कूद गया और घर के कमरे में बक्से में मजदूरों को देने के लिए रखे दो लाख रुपये चोरी कर लिए। आवाज सुनकर उसकी पुत्री की आंख खुली तो उसने शोर मचाया। आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग आए तो तीनों भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed