फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   खड़े ट्रक में घुसी डीसीएम, चालक की मौत

खड़े ट्रक में घुसी डीसीएम, चालक की मौत

Sun, 24 Jun 2018 12:09 AM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खड़े ट्रक में घुसी डीसीएम, चालक की मौत
कालपी। जोल्हूपुर मोड़ पर एक तेज रफ्तार डीसीएम सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में डीसीएम चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि क्लीनर घायल हो गया।
विज्ञापन


झांसी जनपद के गुरसरांय निवासी वीर सिंह (35) पुत्र मोहर सिंह डीसीएम लेकर बिंदकी गया था। शुक्रवार रात वह बिंदकी से झांसी वापस आ रहा था। कालपी के जोल्हूपुर मोड़ के पास पहुंचते ही रफ्तार तेज होने की वजह से अचानक डीसीएम अनियंत्रित हो गई। इससे पहले कि वीर सिंह उसे काबू कर पाता, इससे पहले डीसीएम सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से जा घुसी।
विज्ञापन


हादसे में वीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि डीसीएम का क्लीनर सुमित निवासी निवाड़ी मध्य प्रदेश घायल हो गया। हादसा होते ही आस पास के राहगीर दौड़कर आए। उन्होंने किसी तरह डीसीएम के क्लीनर को बाहर निकाला> क्लीनर सुमित को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालपी के जोल्हूपुर के पास हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed