फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   पुलिस ने शराब का जखीरा बरामद कर एक को किया गिरफ्तार

पुलिस ने शराब का जखीरा बरामद कर एक को किया गिरफ्तार

Sat, 27 Jan 2018 11:57 PM IST
Updated Sat, 27 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने शराब का जखीरा बरामद कर एक को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर स्थित करमपुर गांव में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को 20 लाख रुपये की कीमत की 650 पेटी देशी शराब बरामद की है। मौके से एक आरोपी को भी पकड़ा गया है। जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर दो आरोपी फरार हो गए। इसमें एक हिस्ट्रीशीटर है।

घटना का खुलासा करते हुए एसपी संजीव त्यागी ने बताया कि शुक्रवार को कोतवाली प्रभारी पवन पांडेय के नेतृत्व में उनकी टीम गश्त पर थी। उसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग करमपुर गांव के पास अवैध शराब की तस्करी कर रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर कोतवाली प्रभारी पवन पांडेय करमपुर गांव के पास नवनिर्मित कोल्ड स्टोर के पास पहुंच गए। वहां से पुलिस ने कोल्ड स्टोर के पीछे से भीखेपुर गांव निवासी राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर अजीतमल थाना के गांव आजाद नगर निवासी हिस्ट्रीशीटर कोमल राजपूत व कानपुर देहात जिले के गांव सबलपुर निवासी मजनू फरार हो गए। एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के पास से 650 पेटी देशी शराब तथा उसमें मिलावट करने के उपकरण, खाली बोतलें और 115 क्वार्टर देशी शराब की खुली बोतलें बरामद हुई हैं। जिसकी बाजार कीमत 20,35475 लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने बताया कि फरार आरोपी गैर जनपदों में भी शराब की तस्करी करते थे। एसपी ने आरोपी एवं शराब बरामद करने वाली पुलिस टीम को 2500 रुपये से पुरस्कृत किया है।
विज्ञापन

इनसेट-
एक क्वार्टर की कीमत : 65 रुपये
एक पेटी में बोतलें : 48 क्वार्टर
650 पेटी की कीमत : 2028000 रुपये
115 खुली क्वार्टर की कीमत : 7475 रुपये

- 20 लाख रुपये की शराब बरामद, एक गिरफ्तार
- मुखबिर की सूचना पर करमपुर गांव में पुलिस ने की कार्रवाई
- अंधेरे का फायदा उठाकर दो आरोपी हुए फरार



































































































































































































































































कानपुर देहात के ध्यानार्थ- फरार आरोपियों से एक देहात का है।
-------------------------------------------------

फोटो27एयूआरपी21- घटना का खुलासा करते एसपी संजीव त्यागी
फोटो27एयूआरपी22- कोतवाली में रखी बरामद पेटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed