{"_id":"5a3565d04f1c1b96698b9586","slug":"31513448912-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के आरोपी दंपति के घर पुलिस ने की कुर्की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या के आरोपी दंपति के घर पुलिस ने की कुर्की
Updated Sun, 17 Dec 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्यारोपी दंपति के घर की कुर्की
माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के चितौरा गांव में हुई कार्रवाई
सुल्तानपुरा गांव के पास मिला था बांदा के युवक का शव
अमर उजाला ब्यूरो
माधौगढ़। माधौगढ़ में हत्या के मामले में वांछित चल रहे आरोपी दंपति के घर पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की। फरवरी 2017 में एक युवक की हत्या कर शव फेंक दिया गया था। युवक के गांव की एक युवती से अवैध संबंध थे। युवती ने पति के साथ मिलकर उसकी हत्या की थी। हत्या के बाद से दंपति फरार चल रहे है।
बता दें कि माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुरा गांव के पास फरवरी 2017 में बांदा जिले के महोब गांव निवासी इमरान (28) पुत्र लाल खां का शव मिला था। उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच में इमरान के गांव ही युवती साधना व उसके पति राजू निवासी चितौरा थाना माधौगढ़ पर हत्या का शक जताया था। इमरान का राजू के घर आना जाना था। इसी बीच राजू को हत्या व चोरी के मामले में छह माह की जेल हो गई। इस बीच इमरान और साधना के बीच संबंध हो गए। जेल से छूटने के बाद राजू को इमरान का घर आना नागवार गुजरा। उसने साधना के साथ इमरान की हत्या करने की योजना बनाई। साधना ने इमरान को घर बुलाकर शराब पिलाकर धुत कर दिया। इसके बाद राजू व साधना ने मिलकर हत्या कर दी। हत्या में हाथ साफ होने पर पुलिस जब घर दबिश देने पहुंची तो दोनों भाग निकले। कई नोटिस के बाद जब दोनों हाजिर नहीं हुए तो शनिवार को कोतवाली पुलिस ने आरोपी दंपति के घर पर कुर्की की कार्रवाई की। इंस्पेक्टर रुद्रपताप सिंह ने बताया कि राजू व साधना के घर कुर्की कर दी गई है। वह दोनों फरार चल रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है।