{"_id":"59c5577b4f1c1bb6688b5efe","slug":"31506105211-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन समारोह से युवती के गायब होने से मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जन्मदिन समारोह से युवती के गायब होने से मचा हड़कंप
Updated Sat, 23 Sep 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
दिबियापुर (औरैया )। गुरुवार की रात समीप के गांव अबाबर से एक जन्मदिन समारोह से एक युवती अचानक गायब हो गई। इसके बाद हड़बड़ाए परिजनों ने घटना की शिकायत यूपी100 पर की। देर रात युवती वापिस घर आ गई। देर रात परिजनों ने युवती के घर वापस आने की जानकारी दी।
इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
गांव अबाबर में एक जन्मदिन कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच अचानक जन्मदिन में शामिल होने आई गांव की ही एक युवती अचानक गायब हो गई। इससे हड़कंप मच गया। परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। काफ ी तलाश करने के बावजूद युवती नहीं मिली तो परिजनों ने मामले की सूचना यूपी100 पुलिस को दी। यूपी100 पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।
विज्ञापन
बताते हैं कि युवती किसी के साथ गांव के बाहर तक चली गई थी। बाद में वह देर रात वापस लौट आई। इसके् बाद परिजनों व पुलिस ने राहत की सांस ली। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता का कहना है कि युवती के गायब होने की जानकारी मिली थी। हालांकि बाद में युवती के परिजनों ने ही सूचना दी थी कि युवती सकुशल वापस घर लौट आई है।
विज्ञापन
-रात में युवती के वापिस आने के बाद पुलिस ने ली राहत