{"_id":"59bc1a4c4f1c1b8a688b4d11","slug":"31505499724-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनलाइन सट्टा खिलाने में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आनलाइन सट्टा खिलाने में तीन गिरफ्तार
Updated Fri, 15 Sep 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। क्रिकेट पर आनलाइन सट्टा लगवाने वाले तीन सटोरियों को पुलिस ने पकड़ा है। उनके पास से छह मोबाइल व एक कैलकुुलेटर बरामद हुआ है। यह लोग फोन पर सट्टे का कारोबार करते है।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह मुखबिर ने आनलाइन सट्टा खेले जाने की जानकारी दो तो शहर के मोहल्ला सुशील नगर स्थित एक घर में दबिश दी तो वहां मौजूद सटोरियों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने दौड़ाकर तीन सटोरियों को धर दबोचा। पुलिस उन्हें लेकर कोतवाली आई।
पकड़े गए सटोरियों ने अपने नाम पप्पू उपाध्याय पुत्र हरचरन निवासी मोहल्ला सुशील नगर उरई, जगदीश दोहरे पुत्र सुखलाल और हरदेव पाल पुत्र रामकुंवर निवासी मोहल्ला बघौरा उरई बताया है। पुलिस ने इनके पास से छह मोबाइल व एक कैलकुलेटर बरामद किया है।
विज्ञापन
पूछतांछ में सटोरियों ने बताया कि वह क्रिकेट मैच पर आनलाइन सट्टा लगवाते है। वह मोबाइल पर ग्राहकों को मैच की स्थिति और उसकी रुपये की जानकारी देते है। इसके बाद ग्राहकों के अनुसार मैच डील किया जाता है।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र सिंह का कहना है कि पकड़े गए सटोरियों के अन्य साथियों का पता किया जा रहा है। इसके अलावा यह लोग इन दिनों किस देश में चल रहे क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगवा रहे हैं इसका पता किया जा रहा है। आज कानपुर में राष्ट्रपति के आगमन के कारण अधिकतर अधिकारियों की ड्यूटी वहीं पर लगी है। शीघ्र पूछतांछ कर खुलासा किया जाएगा।
-छह मोबाइल और कैलकुलेटर भी बरामद
अमर उजाला ब्यूरो