फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   पुलिस के सामने हिस्ट्रीशीटर ने साथियों के साथ मिलकर युवक को पीटा

पुलिस के सामने हिस्ट्रीशीटर ने साथियों के साथ मिलकर युवक को पीटा

Fri, 29 Mar 2019 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
पुलिस के सामने हिस्ट्रीशीटर ने साथियों के साथ मिलकर युवक को पीटा
फफूंद (औरैया)। बुधवार की देर रात शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार युवक को हिस्ट्रीशीटर ने साथियों के साथ मिलकर पीटकर घायल कर दिया। युवक किसी तरह बचकर अछल्दा चौराहे के समीप पहुंचा तो आरोपी वहां भी पहुंच गए और उसे पीटते रहे। वहां मौजूद पुलिस तमाशा देखती रही। पुलिस के सामने हमलावरों ने युवक को पीटा और उसे जाने से मारने की धमकी देते हुए असलहा लहराते हुए चले गए। गुरुवार को पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की और पीड़ित को न्याय का आश्वासन दिया।
विज्ञापन



मोहल्ला जुबैरी निवासी तौसीफ खान पुत्र मुबीन खान ने घायलावस्था में थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि बुधवार की देर रात वह शादी समारोह से मोहल्ले की ही निवासी बुजुर्ग महिला के साथ घर लौट रहा था। रास्ते में अछल्दा चौराहे के समीप बाबरपुर रोड पर दो बाइकों पर सवार अंकित यादव पुत्र शिव प्रकाश निवासी अमैयाहार थाना दिबियापुर, छोटा यादव पुत्र स्व. सुंदर उर्फ पप्पू यादव, मौसम यादव पुत्र शिववीर यादव, बाबू पुत्र जय सिंह निवासीगण बाबा का पुर्वा थाना फफूंद और उनके दो अज्ञात साथियों ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वे दोनों सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन


टक्कर मारने का विरोध करने पर उन लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। साथ ही तमंचे की बट से उसे पीटा। वह चौराहे की ओर दौड़ा, तो वहां भी मारपीट करने वालों ने पीटा। हंगामे की सूचना पर 100 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के सामने मारपीट करने वालों ने उसे पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। पीड़ित युवक ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़ित को न्याय का आश्वासन दिया है। आरोपी युवक पर थाने में मारपीट, गुंडागर्दी आदि के कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-नगर के अछल्दा चौराहे स्थित बाबरपुर रोड की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed