फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   25 हजार के इनामी समेत चार बदमाश गिरफ्तार

25 हजार के इनामी समेत चार बदमाश गिरफ्तार

Thu, 18 Oct 2018 11:22 PM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
25 हजार के इनामी समेत चार बदमाश गिरफ्तार
उरई। माधौगढ़ भीमनगर तिराहा पर टूटी पुलिया के पास से बृहस्पतिवार को तड़के हुए मुठभेड़ में पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश व उसके तीन साथियों को धर दबोचा। पकड़े गए बदमाशों के पास से दो 315 बोर का तमंचा, कारतूस, छुरी, दो चोरी की बाइक व बंगरा में सराफ के साथ हुई लूट के जेवर बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ विभिन्न जिलों में मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


एसपी अरविंद चतुर्वेदी ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि सात सितंबर को दुकान बंद कर घर लौट रहे सराफ रामबाबू सोनी को माधौगढ़ के कस्बा बंगरा चौराहे के पास बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर जेवरों से भरा झोला लूट लिया था। पीड़ित ने इसकी रिपोर्ट माधौगढ़ थाने में दर्ज कराई थी। 16 सितंबर को पुलिस ने इस वारदात में शामिल अभिषेक एवं शिवम गुर्जर को गिरफ्तार कर माल बरामद किया था। वारदात में शामिल भूपेंद्र फरार चल रहा था।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए एएसपी, सीओ माधौगढ़, थानाध्यक्ष माधौगढ़, स्वाट टीम व सर्विलांस टीम का गठन किया गया था। बृहस्पतिवार को सुबह 4:30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने टूटी पुलिया के पास भीम नगर तिराहा माधौगढ़ से 25 हजार के इनामी भूपेंद्र सिंह यादव पुत्र जगदीश यादव निवासी नुनायचा माधौगढ़ के अलावा पंकज सिंह पुत्र चरन सिंह निवासी देवरी जालौन, मस्ताना पुत्र हकीम खां निवासी गुंमटपुरा कोटरा, लाल सिंह पुत्र मोतीराम यादव निवासी डकोर को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से दो 315 बोर के तमंचे, दो कारतूस व दो खोखा, दो चोरी की बाइक, दो छुरी, पांच सौ ग्राम चांदी के चूड़ी, तोड़िया, बिछिया आदि बरामद किया गया है। पूछताछ में इन बदमाशों ने बताया कि दोनों बाइकें चोरी की हैं, एक जैनपुर थाना अकबरपुर व दूसरी औरैया से चोरी की थी। पुलिस ने बताया कि भूपेंद्र पर कानपुर नगर, जालौन, इटावा, औरैया, कानपुर देहात में 14 मामले दर्ज हैं। वहीं पंकज पर जिले में पांच मामले दर्ज हैं।


बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष माधौगढ़ संजय, स्वाट टीम प्रभारी ब्रजनेश यादव, सर्विलांस प्रभारी महेश दुबे, चौकी प्रभारी बंगरा परमेंद्र कुमार, गजराज, प्रमोद कुमार, सुयेब आलम, गौरव वाजपेई, जगदीश, धीरेंद्र, रवि भदौरिया, शैलेंद्र चौहान, मनोज, कर्मवीर, प्रदीप कुमार, उपेंद्र कुमार, हरगोविंद, सोमेश सिंह, शकील अहमद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed