फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   21 children ill with eating porridge, 19 Saifai referee

दलिया खाने से 21 बच्चे बीमार, 19 सैफई रेफर

Mon, 09 Jul 2018 11:59 PM IST
दलिया खाने से 21 बच्चे बीमार, 19 सैफई रेफर
दलिया खाने से 21 बच्चे बीमार, 19 सैफई रेफर Updated Mon, 09 Jul 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
21 children ill with eating porridge, 19 Saifai referee
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए आए बच्चे - फोटो : amarujala
बिधूना/एरवाकटरा(औरैया)। एरवाकटरा थाना क्षेत्र के नगला पहाड़ी गांव के प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में सोमवार को दलिया खाने से 21 बच्चों की हालत बिगड़ गई। ग्रामीणों ने दलिया में छिपकली गिरने की आशंका जता केंद्र पर हंगामा किया। उल्टी व सिर चकराने से परेशान बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। 19 बच्चों की हालत में सुधार न होने पर सैफई रेफर किया गया है। बीएसए औरैया सैफई में स्वयं बच्चों के स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है। पूरे मामले की जांच के निर्देश बीएसए ने दिए है।
विज्ञापन

 नगला पहाड़ी में तैनात आंगनबाड़ी विजय कुमारी अपने घर से सोमवार को दोपहर का भोजन दलिया बनाकर केंद्र पर बच्चों के लिए लाई थी। स्कूल के बच्चों समेत के बच्चों समेत आंगनबाड़ी के बच्चों को दलिया परोसा गया था। दलिया खाते ही छवि (6), साक्षी (8),  रितिक (3),  शैलेंद्र (12),  देव (4),  देवांशू (5), रोशनी (5), उत्कर्ष (6),  शीला (7), अकिंत(12), रशिक (7), राजन(8),  आयुष (9),  वंदना (11), बबिता (10),  शिवा (9), गुलशन (11),  विशाल (11), सूर्य प्रताप (8),  अभय प्रताप (6), अजय (6) आदि की हालत बिगड़ गई।  बच्चों को उल्टी होती देख आंगनबाड़ी ने सभी बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां से सूर्य प्रताप और अभय प्रताप को छोड़कर सभी 19 बच्चों को सीएचसी से सैफई रेफर किया गया। एरवाकटरा सीएचसी में तैनात चीफ मेडिकल आफीसर एसपी सिंह ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग की वजह से बच्चे बीमार हुए है। तीन बच्चे गंभीर थे, उन्हें भी रेफर किया गया है।  इधर दलिया में छिपकली गिरे होने की आशंका जता ग्रामीणों ने हंगामा किया। मौके पर पहुंचे बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप, तहसीलदार राजकुमार चौधरी, ईवीओ उपेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष एरवाकटरा राजदेव आदि मौके पर पहुंच गए। बच्चों का इलाज भी कराया। बीएसए सूर्यप्रकाश सिंह ने बताया कि डॉक्टरों से जांच कराए जाने के बाद बच्चों की हालत सामान्य है। चिकित्सीय परीक्षण के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया जा रहा है।  मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

 इनसेट   
आंगनबाड़ी बोली, दलिया सहायिका ने भी खाया था
बिधूना। नगला पहाड़ी में आगंनबाड़ी विजय कुमारी, सहायका सुषमा देवी की तैनाती है। विजय कुमारी ने बताया कि आंगनबाड़ी में 34 बच्चे पंजीकृत हैं और अभी सभी बच्चे नहीं आ रहे। जबकि दलिया को सहायिका सुषमा व उनके पुत्र आदर्श ने भी खाया था। तब तक कुछ नहीं हुआ। सहायिका व पुत्र दोनो ठीक है। बच्चों की कैसे तबियत बिगड़ी इस की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed