फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   शराबियों ने पथराव कर पिता-पुत्री को घायल किया

शराबियों ने पथराव कर पिता-पुत्री को घायल किया

Fri, 05 Oct 2018 11:53 PM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
शराबियों ने पथराव कर पिता-पुत्री को घायल किया
माधौगढ। शराब पीने के मना करने पर युवकों ने पथराव कर पिता-पुत्री को घायल कर दिया और इसके बाद तमंचा लहराकर हंगामा किया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे मोहल्लेवालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची और एक युवक को पकड़ लिया। जबकि दो लोग भाग गए।
विज्ञापन


थाना व कस्बा माधौगढ़ के मालवीय नगर मोहल्ला निवासी मुन्ना मिश्रा पुत्र जगदीश मिश्रा ने पुलिस को तहरीर दी कि गुरुवार रात 8 बजे संविदा कर्मी चालक धीरेंद्र उर्फ कन्हैया पुत्र प्रमोद दुबे, छोटू सिंह पुत्र कृष्ण गोविंद सिंह व एक अज्ञात युवक के साथ शाम को घर के बाहर शराब पी रहे थे।
विज्ञापन


मना करने पर वे लोग गालीगलौज कर हंगामा करने लगे तो मोहल्लेवाले इकट्ठा होकर विरोध जताने लगे। उस वक्त तो तीनों युवक चले गए। इसके बाद देर रात तीनों युवक हाथों में तमंचा लेकर आए और उसके घर पर गालीगलौज करने लगे। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने पथराव करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे वह और उसकी पुत्री सुप्रिया मिश्रा घायल हो गए। पड़ोसियों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने भाग रहे आरोपियों में एक छोटू सिंह को पकड़ लिया। बाकी दो मौके से भाग निकले। मुन्ना मिश्रा ने तीनों युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी है। थाना प्रभारी अवधेश सिंह ने कहा कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

-पुलिस ने एक को पकड़ा, दो मौके से हो गए फरार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed