{"_id":"5b84465742c792466408cf79","slug":"201535395415-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर संचालक ने फांसी लगा जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेडिकल स्टोर संचालक ने फांसी लगा जान दी
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसाकलार। थाना क्षेत्र के न्यामतपुर गांव में मेडिकल स्टोर संचालक ने अपनी दुकान में ही रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी फुंदनलाल का कहना है कि मामला पारिवारिक कलह का है, परिजनों से पूछताछ की जा रही है। हालांकि सूत्रों की मानें तो संचालक की जेब से सुसाइड नोट भी निकला है, इसमें लेनदेन से परेशान होने की बात कही गई है, लेकिन पुलिस सुसाइड नोट मिलने से इंकार कर रही है।
गांव निवासी हरनाम पाल (40) का घर से कुछ ही दूरी पर पाल मेडिकल स्टोर था। सोमवार को सुबह हरनाम रोज की अपेक्षा कुछ जल्दी मेडिकल स्टोर पहुंचा और साफ सफाई कर भीतर से शटर बंद कर लिया। थोड़ी देर बाद बेटा गौरव हाथ में टिफिन लेकर दुकान पहुंचा तो शटर बंद देख चौंक पड़ा।
शटर उठाया तो भीतर पिता का शव रस्सी के सहारे लटका देख उसकी चीख निकल पड़ी। उसकी चीख सुनकर आसपास के दुकानदार भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। परिजनों की मानें तो हरपाल के पास आठ बीघा जमीन भी है। उसके तीन बच्चे जीतेंद्र, गौरव और रानी भी है।
विज्ञापन
क्षेत्र में चर्चा रही कि हरनाम की जेब से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने कर्ज से परेशानी का जिक्र किया है। दूसरी ओर थाना प्रभारी फुंदनलाल का कहना है कि फिलहाल पत्नी से किसी बात पर वाद विवाद की बात सामने आ रही है और सुसाइड नोट मिलने की बात भी गलत है।
सिरसाकलार के न्यामतपुर गांव का मामला, पुलिस बता रही पारिवारिक कलह
अमर उजाला ब्यूरो