फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र की आत्महत्या की मजिस्ट्रेटी जांच आज से

जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र की आत्महत्या की मजिस्ट्रेटी जांच आज से

Mon, 26 Mar 2018 10:48 PM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र की आत्महत्या की मजिस्ट्रेटी जांच आज से
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। जवाहर नवोदय विद्यालय तैयापुर के छात्र की आत्महत्या के छह दिन बीतने के बाद नया मोड़ आ गया है। छात्र के पिता ने विद्यालय के एक शिक्षक व उसके बेटे समेत तीन पूर्व छात्रों के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं। इधर एसडीएम बिधूना के मुताबिक मंगलवार से जांच शुरू कर दी जाएगी।
औरैया कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जहरूलिया गांव निवासी सीताराम सिंह उर्फ नन्हें सिंह ने अमर उजाला को बताया कि वह दिल्ली के गुड़गांव में नेक्ट्स ईयर कंपनी में डिस्पैचर है। 2014 में उनके बेटे छात्र मनीष सिंह के साथ एक शिक्षक के बेटे समेत पूर्व छात्रों ने अभद्रता की थी। उनको विद्यालय की ओर से छात्रों के बीच आपस में मारपीट की जानकारी दी थी। इस घटना में विद्यालय प्रशासन ने हस्तक्षेप करते हुए समझौता कराने का प्रयास किया गया था। मामला तत्कालीन डीएम माला श्रीवास्तव के पास पहुंचा था। उनके कहने पर समझौता किया गया था।
विज्ञापन

इस घटना के बाद से उनका बेटा मनीष गुमसुम और बीमार रहने लगा था। इसका वह कानपुर और झांसी के मनोरोग डॉक्टरों से इलाज करा रहे थे।
पिता का आरोप है कि 15 मार्च को वह सभी पूर्व छात्र विद्यालय आए थे। उनकी इंट्री विद्यालय प्रशासन ने दिखाई है। उस इंट्री में भी गड़बड़ी की गई है। 16 मार्च को मृतक छात्र मनीष का बड़ा भाई लोकेंद्र प्रताप उसे लेने विद्यालय पहुंचा था। मनीष गुमसुम था। कुछ बोला नहीं। इस पर वह बीमार समझ कर उसे घर ले आया था। फिर वापस 19 मार्च को परीक्षा होने की वजह से उसे वापस विद्यालय छोड़ आया था। 21 मार्च को यह घटना घटित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता का कहना है कि इस मामले में अब तक मजिस्ट्रेटी जांच शुरू नहीं हो सकी है। न ही उनकी कोई सुनवाई हो रही है। इस पूरे मामले में थानाध्यक्ष दिबियापुर सुधीर सिंह का कहना है कि अब कोई भी मेरे पास इस आशय की तहरीर लेकर नहीं आया है। अगर आएगा तो कार्रवाई की जाएगी।

इनसेट
एसडीएम बोले आज से शुरू करेंगे जांच
बिधूना के एसडीएम प्रवेंद्र कुमार ने बताया कि किन्ही कारणों वश छात्र मनीष की आत्महत्या की जांच शुरू नहीं हो सकी थी। अब वह 27 मार्च से जांच शुरू करने जा रहे हैं। जांच में जो भी निकल कर सामने आएगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।

- जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र की आत्महत्या की मजिस्ट्रेटी जांच आज से
-छात्र के पिता ने एक शिक्षक समेत चार पूर्व छात्रों पर लगाए गंभीर आरोप






















































































































































































































































































































































































































































फोटो 26 एयूआरपी 13- छात्र मनीष का फाइल फोटो
फोटो 26 एयूआरपी 14-विद्यालय की इंट्री का लेखा जोखा जिसमें पूर्व छात्रों की इंट्री दिखाई दे रही है
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed