फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   दबंग की पिटाई से घायल वृद्ध बेवा की मौत

दबंग की पिटाई से घायल वृद्ध बेवा की मौत

Wed, 05 Sep 2018 12:25 AM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
दबंग की पिटाई से घायल वृद्ध बेवा की मौत
ऐरवाकटरा (औरैया)। चौकी क्षेत्र के गांव पाखनगोई में दबंग की पिटाई से घायल वृद्धा ने मंगलवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया। सोमवार की देर शाम शराब के नशे में वृद्धा के घर घुसे दबंग ने उसे बुरी तरह से पीट दिया था। गांव के लोगों ने उसे बगल के गांव में अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसकी मंगलवार को मौत हो गई। हमले के समय वृद्धा घर में अकेली थी। बेटे और बहू कहीं गए थे।
विज्ञापन


पाखनगोई निवासी शीला देवी (68) पत्नी स्व. अहिबरन लाल सोमवार की रात घर में अकेली थी। उसके बेटे और बहू बाहर गए हुए थे। इस बीच गांव का ही एक दबंग शराब पीकर उसके घर के सामने आया और गाली-गलौज करने लगा। वृद्धा ने मना किया तो उसे पीटने लगा।
विज्ञापन


हमले में शीला गंभीर रूप से घायल हो गई। गांव वालों को इसका पता चलने पर उन्होंने उसे उमरैन कस्बा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मंगलवार को उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष राजदेव प्रजापति व उमरैन चौकी प्रभारी मंगलवार को पाखनगोई गांव पहुंचे और गांव वालों से महिला के पुत्र नरेंद्र सिंह को बुलाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव वालों ने बताया कि नरेंद्र बुधवार को दोपहर तक आ पाएंगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष राजदेव प्रजापति ने बताया कि अभी तक किसी के खिलाफ तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed