{"_id":"5a0c7b154f1c1b6f548bd603","slug":"191510767381-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना खाता खुलवाए घर पहुचा एटीएम, किसान परेशान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिना खाता खुलवाए घर पहुचा एटीएम, किसान परेशान
Updated Wed, 15 Nov 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अजीतमल (औरैया)। स्टेट बैंक शाखा अजीतमल में एक किसान की बिना जानकारी के ही उसका खाता खुल गया। जब एटीएम घर पहुंचा तब किसान को जानकारी हुई। फिर किसान को पता लगा कि उसके खाते पर जमीन दिखाकर आठ लाख का क्रेडिट कार्ड भी बनाया जा रहा है। जिस पर किसान ने बैंक मैनेजर व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। किसान की शिकायत पर रामविलास गुप्ता उप सचिव मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हुई है।
गांव मिलक हुसैनपुर कलां थाना फ फू ंद निवासी बाबूराम पुत्र ज्वाला प्रसाद ने लोक अदालत में दी तहरीर में बताया कि उसकी जमीन हुसैनपुर कलां में है। वर्तमान शाखा प्रबंधक स्टेट बैंक अजीतमल ने षड़यंत्र करके बैंक में उसका फर्जी खाता खोल दिया। 27 सितंबर को जब उसके घर रजिस्ट्री से एटीएम पहुंचा तो जानकारी हुई। तब वह अपने पुत्र के साथ स्टेट बैंक अजीतमल पहुंचा और शाखा प्रबंधक से कहा कि वह आपकी बैंक में कभी नही आया और न ही खाता खुलवाने का आवेदन किया, फि र मेरे नाम से खाता कैसे खुल गया। जब खाते की पासबुक मांगी तो शाखा प्रबंधक ने पासबुक देने से मना कर दिया।
पता लगा कि उस खाते से आठ लाख रुपये के क्रेडिट कार्ड का भी आवेदन किया गया है। जब पीड़ित ने शाखा प्रबंधक से जमींदार का नाम पूछा तो वह अभद्रता करने लगा और भगा दिया। बताया कि खाते में आधारकार्ड व फ ोटो दोनों फ र्जी लगे हुए हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक एके वैश्य ने बताया कि बाबूराम के पुत्र की उनसे फ ोन पर बात हुई है, जब उसने गलत खाता खुलने की बात बताई तो मैने आईडी लेकर आने को कहा। मगर अभी तक कोई नही आया। वह जांच कर रहे कि खाता कैसे खुला।