{"_id":"5aa425444f1c1b01768b4ab6","slug":"181520706884-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्क्रैप व्यापारी को आंखों में मिर्च झोंककर लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्क्रैप व्यापारी को आंखों में मिर्च झोंककर लूटा
Updated Sun, 11 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन। पुराना स्क्रैप लोहा बेचकर घर आ रहे व्यापारी की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंककर नकाबपोश बदमाशों ने जबरन 1800 रुपये व मोबाइल छीन लिया और उसकी जेब में पड़े 1 लाख 25 हजार रुपये छीनने का प्रयास किया। परंतु शोरगुल सुनकर लोगों को आता देख दोनों बदमाश भाग निकले। पीड़ित व्यापारी ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ओझा निवासी इमामबक्श ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे ग्वालियर से पुराना स्क्रैप 1 लाख 25 हजार रुपये में बेचकर आया था। बस से कोंच चौराहे पर उतरकर वह पैदल छत्रसाल रोड से अपने घर जा रहा था। तभी अनस गेस्ट हाउस के पास अचानक दो नकाबपोश बदमाश सामने आए और उसकी आंखों में मिर्ची पाउडर झोंक दिया और धक्का मारकर सड़क पर गिराने के बाद उसकी ऊपर की जेब में पड़े 1800 रुपये व एक सैमसंग का मोबाइल छीन लिया।
इसके बाद बदमाश उसकी अंदर की जेब में रखे 1 लाख 25 हजार रुपये भी छीनने का प्रयास करने लगे। तभी उसके चीखने चिल्लाने पर आसपास मौजूद लोग दौड़े तो दोनों बदमाश वहां से भाग निकले। इसके बाद उसने डायल 100 पर फोन पर पूरी घटना की जानकारी दी। जिस पर डायल 100 एवं चौकी इंचार्ज ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित से घटना के संदर्भ में जानकारी ली। चौकी प्रभारी विश्वनाथ सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यदि लूट की घटना हुई है तो शीघ्र ही लुटेरे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
शुक्रवार की रात का मामला, सवा लाख की रकम बची
अमर उजाला ब्यूरो