{"_id":"59b2e0b54f1c1bf77f8b52ba","slug":"181504895157-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिरिक्त दहेज में बाइक की मांग पूरी न होने पर घर से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अतिरिक्त दहेज में बाइक की मांग पूरी न होने पर घर से निकाला
Updated Fri, 08 Sep 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। अतिरिक्त दहेज में बाइक की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई और कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कानपुर देहात के डेरापुर निवासी नीलम पुत्री रामआसरे ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसके पिता ने उसका विवाह बनारसीदास मोहल्ला निवासी मनोज कुमार से आठ फरवरी 2014 को किया था। शादी के बाद ससुरालीजन कम दहेज का ताना देने लगे और बाइक की मांग करने लगे। उसने मायके में बताया तो उन लोगों ने और दहेज दे पाने में असमर्थता जताई।
यह बात जब उसने ससुराल में बताई तो उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। ससुरालियों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति मनोज, ससुर वीरेंद्र, सास हीरामती, ननद मंजू, ननदोई रामनरेश व जेठ विजय शंकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
-दहेज में बाइक न मिली तो घर से निकाला
-पीड़िता की तहरीर पर ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट