{"_id":"6ae8d9e9910eba9fb008eb44","slug":"a-youngster-died-in-a-road-accident-ayodhya-news-c-97-1-ayo1035-162322-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: सड़क हादसे में युवक की मौत
Tue, 03 Nov 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 03 Nov 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
कुमारगंज। खंडासा क्षेत्र के बहादुरगंज चौराहे के पास मोपेड अनियंत्रित होने से अखिलेश जायसवाल (18) की सड़क हादसे में मौत हो गई। पूरे तोर बरौली निवासी अखिलेश के पिता अशोक कुमार दुकान चलाते हैं।
अखिलेश भी दुकान पर पिता के साथ बैठते थे। वह अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे तभी उनकी मोपेड अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में अखिलेश गंभीर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर पीयूष ने बताया कि घटना की कोई तहरीर नहीं मिली है।