{"_id":"6ae8cd7013ed75a42c0e6765","slug":"siddharthnagar-news-five-smugglers-arrested-in-nepal-with-210-quintals-of-cannabis-scorpio-vehicle-seized-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-167517-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नेपाल में 2.10 क्विंटल गांजा के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार, स्कॉर्पियो जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नेपाल में 2.10 क्विंटल गांजा के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार, स्कॉर्पियो जब्त
Tue, 03 Nov 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 03 Nov 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
नेपाल के धरान में पुलिस की गिरफ्त में अभियुक्त व गाड़ी सहित बरामद गांजा। स्रोत सोशल मीडिया
खुनुवां। नेपाल के धरान में गांजा तस्करी की सूचना पर पुलिस ने सोमवार तड़के कार्रवाई करते हुए दो राउंड हवाई फायरिंग कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 2.10 क्विंटल गांजा और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो स्कॉर्पियो गाड़ियां जब्त की हैं। गिरफ्तार आरोपियों में बिहार के मधुबनी जिले का एक व्यक्ति भी शामिल है।
इलाका प्रहरी कार्यालय धरान के डीएसपी भीषण बाबू राई के अनुसार, सोमवार सुबह करीब तीन बजे धरान उपमहानगरपालिका-20 स्थित च्यानडांडा क्षेत्र में गांजा लोड किए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस की एक टीम सादे कपड़ों में मौके पर पहुंची। वहां दो स्कॉर्पियो गाड़ियों में गांजा लोड किया जा रहा था। पुलिस को देखकर आरोपियों ने गांजा लेकर भागने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने पिस्तौल से दो राउंड हवाई फायरिंग की और पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से आठ बोरों में रखा गांजा बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सप्तरी जिले के डाकनेश्वरी नगरपालिका-10 निवासी 24 वर्षीय रामसागर कुमार यादव, राजगढ़ गांवपालिका-1 निवासी 45 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद मंडल, छिन्नमस्ता गांवपालिका-6 निवासी 59 वर्षीय राजकुमार शाह, भारत के बिहार प्रांत के मधुबनी जिले निवासी 38 वर्षीय संतोष ठाकुर और धरान उपमहानगरपालिका-11 निवासी 21 वर्षीय अमृत विशुंखे के रूप में हुई है।
विज्ञापन
डीएसपी राई ने बताया कि तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दोनों स्कॉर्पियो गाड़ियों को भी जब्त कर लिया गया है। एक गाड़ी रामसागर यादव और दूसरी राजकुमार शाह चला रहा था। गिरफ्तार पांचों आरोपियों को इलाका प्रहरी कार्यालय धरान में रखकर पूछताछ की जा रही है। गांजा तस्करी के इस कारोबार में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने और तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने के लिए भी जांच की जा रही है।