फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   टप्पेबाजों ने एसबीआई खाताधारक के खाते से 21 हजार की शॉपिंग कर पहुंचाया नुकसान

टप्पेबाजों ने एसबीआई खाताधारक के खाते से 21 हजार की शॉपिंग कर पहुंचाया नुकसान

Sat, 11 Aug 2018 12:17 AM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
टप्पेबाजों ने एसबीआई खाताधारक के खाते से 21 हजार की शॉपिंग कर पहुंचाया नुकसान
टप्पेबाजों ने आन लाइन 21 हजार उड़ाए
विज्ञापन

- मामला दर्ज कराने को बैंक और कोतवाली के चक्कर लगा रहा रिटायर्ड केंद्रीय जल आयोग कर्मी
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मढ़ापुर निवासी केंद्रीय जल आयोग के रिटायर्ड कर्मी के खाते से टप्पेबाजों ने 21 हजार की ऑन लाइन शॉपिंग कर रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने बैंक पहुंच तत्काल अपना एटीएम लॉक करवाया। उधर अपने खाते अज्ञात द्वारा की गई खरीद फरोख्त का मामला दर्ज कराए जाने को कोतवाली पुलिस के चक्कर लगा रहा है।

ग्राम मढ़ापुर निवासी रिटायर्ड केंद्रीय जल आयोग कर्मी छोटेलाल (63) पुत्र पोखई ने बताया कि उसका स्टेट बैंक में खाता है। 20 जुलाई से लेकर 28 जुलाई के बीच में उसके खाते से 21 हजार पांच सौ रुपये गायब हो गए। बताया कि इसकी जानकारी उन्हें तब हुई जब वह सात अगस्त को रुपये निकालने एटीएम पर पहुंचे तो खाते में बैलेंस कम दिखा। उन्होंने बैंक मैनेजर से इसकी शिकायत की। जिस पर बैंक मैनेजर ने खाते का डिटेल चेक किया तो पता चला कि खाते से 21 हजार पांच सौ रुपये की आन लाइन शॉपिंग की गई है। पीड़ित छोटेलाल ने बताया कि आन लाइन कैसे शॉपिंग होती है उसे जानकारी नहीं है। ऐसे में वह कैसे शॉपिंग कर सकता है। पीड़ित ने बैंक मैनेजर की सलाह पर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। लेकिन पुलिस भी मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed