{"_id":"5b4256764f1c1b0a278b53c2","slug":"171531074166-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, गंभीर
Updated Sun, 08 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
कदौरा। बाप-बेटे ने मिलकर एक युवक को लाठी डंडों से पीटने के बाद कुल्हाड़ी से हमला कर मरणासन्न कर दिया। पुलिस ने पीड़ित युवक की तहरीर पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दी है।
कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम चंदरसी निवासी बाबूराम कोरी पुत्र हरनाम रविवार सुबह अपने घर के दरवाजे पर खड़ा था। इसी बीच गांव का शिवकुमार पुत्र हरिशरण राजपूत व उसका लड़का रोहित आया और गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर लाठी डंडे से पीटना शुरू कर दिया।
वह बचकर घर के अंदर भागा तो बाप बेटे अंदर पहुंच गए और उस पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया, जिससे वह मरणासन्न होकर गिर पड़ा। चीख पुकार सुनकर परिजन व पड़ोसी दौड़े तो दोनों उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले।
विज्ञापन
परिजन बाबूराम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां इलाज कराने के बाद वह थाने पहुंचा और शिवकुमार व उसके लड़के रोहित के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मारपीट व एससी/एसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दी है।
चंदरसी गांव का मामला, पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो