{"_id":"598082f14f1c1bf7588b45ee","slug":"171501594353-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पकड़े गए, तमंचा और चोरी की बाइक बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पकड़े गए, तमंचा और चोरी की बाइक बरामद
Updated Tue, 01 Aug 2017 07:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच (ब्यूरो)। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ कर उनके पास से चोरी की बाइक तथा तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने दोनाें को अदालत में पेश किया। इसके बाद जेल भेज दिया गया। नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम लोहई निवासी नीतू बाल्मीकि की बाइक सोमवार को नदीगांव स्थित मेडिकल स्टोर के सामने से चोरी हो गई थी। नीतू ने थाने में बाइक चोरी होने की तहरीर दी थी। मंगलवार को नदीगांव एसओ रविंद्र त्रिपाठी और एसआई बीडी बुंदेला ने नदीगांव के बावली मोड़ पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध हालात में बाइक से जा रहे दो लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने पूछताछ की तो उनके पास मिली बाइक चोरी की निकली। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर पुलिस को इनके पास से एक तमंचा भी बरामद हुआ। पुलिस ने नीतू को बाइक बरामद होने की सूचना दे दी। आरोपियों ने नाम लाली पुत्र प्रकाश बाल्मीकि और कन्हैयालाल पुत्र नेतराम निवासी नदीगांव बताए हैं।
दो पकड़े गए, तमंचा और चोरी की बाइक बरामद
विज्ञापन
दो पकड़े गए, तमंचा और चोरी की बाइक बरामद