फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   कब्जा करने वाले हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ कार्रवाई

कब्जा करने वाले हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ कार्रवाई

Mon, 25 Jun 2018 11:32 PM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
कब्जा करने वाले हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ कार्रवाई
कदौरा। कस्बा कदौरा में नगर पंचायत की जमीन पर कब्जा करने वाले हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। कालपी विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने उसकी शिकायत डीएम डॉ. मन्नान अख्तर से की थी। इस पर एसडीएम कालपी व सीओ की एक टीम जांच करने पहुंची और हिस्ट्रीशीटर के बेटे को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


यह मामला कस्बा के मोहल्ला इस्लामाबाद हरचंद्रपुर रोड स्थित हनुमान जी के मंदिर का है। मंदिर के बगल में नगर पंचायत की जमीन पड़ी है, जिस पर हिस्ट्रीशीटर अल्ला रख्खा पुत्र बाबू खां ने कब्जा कर लिया है। इसकी शिकायत मंदिर समिति के प्रबंधक व पुजारी ने एसडीएम व सीओ से की थी, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर हिस्ट्रीशीटर ने उस पर निर्माण कराना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इस पर मंदिर समिति ने यह शिकायत कालपी विधायक नरेंद्र सिंह जादौन से की। उन्होंने डीएम से मिलकर पूरे मामले से अवगत कराया और कार्रवाई की बात कही। डीएम ने तुरंत एसडीएम व सीओ को जांच कर कब्जा हटवाने के आदेश दिए। सोमवार को राजस्व टीम व पुलिस पहुंची और निर्माण कार्य बंद कराकर हिस्ट्रीशीटर के बेटे साहिल को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिस्ट्रीशीटर अल्ला रख्खा व उसके बेटे साहिल व बबलू के खिलाफ अवैध कब्जे की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस मामले में एसडीएम सतीश चंद्र व सीओ सुबोध गौतम ने कहा कि खाली पड़ी जगह नगर पंचायत की है। उनसे पत्रावलियां मंगवाई गई है। किसी भी जगह अवैध कब्जा नहीं करने दिया जाएगा।


- हिस्ट्रीशीटर पर दर्ज है 24 से ज्यादा मुकदमे
जिस हिस्ट्रीशीटर अल्ला रख्खा ने नगर पंचायत की जमीन पर कब्जा किया है कि उसके खिलाफ 24 से ज्यादा मुकदमें दर्ज हैं। जिनमें हत्या, हत्या का प्रयास, चोरी मारपीट जैसे संगीन मामले भी हैं। जोकि उरई, कदौरा व कुरारा जिला हमीरपुर में दर्ज हैं। इसके अलावा इस पर गुंडा एक्ट व मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी शामिल हैं।

-राजस्व टीम व पुलिस ने जाकर निर्माण कार्य कराया बंद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed